हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की तलाश में फर्रुखाबाद की सीमाओं पर भी संघन तलाशी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस ने एंड़ी चोटी की जोर लगा दिया है| पुलिस ने विकास दुबे को दबोचने के लिए जनपद की सीमाओं को सील कर तलाशी करायी गयी| जनपद की सभी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर घेराबंदी कर दी गई है| सुबह कानपुर में विकास दुबे गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ कर्मी शहीद हुए है|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के आदेश पर जनपद की सभी सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है| हर आने-जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा है| बाइक हो या कार हर किसी को अपनी तलाशी भी देनी पड़ रही है| कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गाँव दिकरू गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज है| उसने बीती रात दबिश के दौरान पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे सीओ और थानाध्यक्ष सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गये|
सरकार के सख्त आदेश के बाद जनपद में भी विकास की तलाश के लिए सीमाएं सील कर दी गयी थी| एसपी थाना कमालगंज के कालीनदी पुल पर पंहुचे जहाँ उन्होंने कन्नौज सीमा के निकट संघन चेकिंग का जायजा लिया| स्वाट टीम भी मौके पर पंहुची| एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये की किसी भी कीमत पर लापरवाही ना की जाए| हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी की जाये|