दबंगों की बेरहम पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) दबंगों की पिटाई के चलते महिला का गर्भपात हो गया| पीड़ित महिला नें पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस पड़ताल में जुट गयी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी निवासी महिला रीतू देवी पत्नी विजय बहादुर नें पुलिस को  दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 2 जून को शिवम, सुमित पुत्र तुलसीराम आम बेंच रहे थे| रीतू के चार वर्षीय पुत्र ने एक आम उसमे से उठा लिया| जिस पर दोनों भाई गाली-गलौज करने लगे| जब मना किया तो दबंग भाईयों नें महिला को बेहरहमी से पीट दिया| जिससे उसका ढाई माह का गर्भपात हो गया| पुलिस नें तहरीर के आधार पर जाँच शुरू कर दी है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|