132 उपकेन्द्र में फाल्ट होनें से शहर की बिजली गुल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार तड़के अचानक हुई फाल्ट से शहर की बिजली गुल हो गयी| जिससे लोग गर्मी में बेहाल है| लोगों के इंवर्टर आदि भी डिस्चार्ज हो गये है| दोपहर बाद बिजली आने की सम्भवना बनी हुई है|
फतेहगढ़ के बेबर रोड 132 विधुत उपकेन्द्र के ट्रांसमिशन में मंगलवार तड़के तेज धमका हुआ| जिसके बाद पूरे फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ क्षेत्र के अँधेरा छा गया| कुछ घंटे बाद लोगों के इंवर्टर भी डाउन हो गये| जिसके बाद लोग हाथ के पंखे के सहारे आ गये| मंगलवार दोपहर बाद सप्लाई शुरू होंने की सम्भवना है| सुधार जारी शुरू हो गया है|
विधुत उपकेन्द्र के एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार ने जेएनआई न्यूज को बताया कि ट्रांसमिशन में फाल्ट होनें से बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है | रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है| दोपहर बाद सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जा रहा है|