तीन और पुलिस कर्मियों पर कोरोना अटैक, 135 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में आम जनता के साथ ही साथ कोरोना वायरस नें लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी अटैक कर दिया है| बीते दिनों एक दीवान की मौत के बाद तीन और पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आये है| जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप है|
शहर कोतवाली के घुमना चौकी में तैनात 22 वर्षीय आरक्षी चौकी में ही अपने साथियों के साथ रहते है| उनका परिवार फर्रुखाबाद में नही रहता| इसी चौकी में तैनात 44 वर्षीय  दूसरा सिपाही भी कोरोना पॉजिटिव निकला| वह अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहता है|
आवास विकास चौकी में तैनात 50 वर्षीय सिपाही की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है| यह सिपाही भी आवास विकास चौकी में रहता है| वह वर्तमान में आवास विकास में रह रहा है| सभी पुलिस कर्मियों की जाँच 24 जून को की गयी थी| जिसकी रिपोर्ट 27 जून को आयी है|
कोरोना के पुलिस में केस बढने से जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गयी है| घुमना चौकी कोतवाली के भीतर है| जबकि कोतवाली दीवान की मौत के बाद से सील है| वही आवास विकास चौकी का सिपाही पॉजिटिव आने से चौकी और पुलिस लाइन में रह रहे सिपाही के आस-पास का एरिया सील किया जायेगा| अब संख्या 135 हो गयी है| इसके साथ ही 77 अब तक ठीक हो चुके है| आधा दर्जन की मौत हो गयी है| जनपद में अब कुल 52 सक्रिय केस है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले है| जिससे अब संख्या 135 हो गयी है| इसके साथ ही 77 अब तक ठीक हो चुके है| आधा दर्जन की मौत हो गयी है| जनपद में अब कुल 52 सक्रिय केस है|

Comments are closed.