एएसपी त्रिभुवन सिंह का तीन साल के लम्बे कार्यकाल के बाद तबादला

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में एक लम्बी पारी खेलने वाले एएसपी त्रिभुवन सिंह का आखिर तबादला कर दिया गया| वह लगभग तीन साल तक जिले में तैंनात रहे|
शासन से जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस
अधीक्षक त्रिभुवन सिंह का फतेहगढ़ से जौनपुर में तैंनाती दी गयी है| उनकी जगह पर जनपद  बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप को फतेहगढ़ का नया एएसपी बनाया गया है| अजय प्रताप 1994 बैच के पीपीएस है| वह 25 जून 2008 को सीओ से एएसपी बने थे| वह एमए हिंदी से है| उन्हें  13 अक्टूबर 2017 को बहराइच के एएसपी बनाया  गया था| त्रिभुवन सिंह की फ़तेहगढ़ में बीते 6 जून 2017 को तैनाती हुई थी|  उन्होंने लगभग तीन साल का लम्बा कार्यकाल जनपद में गुजारा|