1800 भट्टा मजदूर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपने वतन रवाना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बिहार के लिए भट्टा मजदूरों को रवाना करने के लिए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और भट्टा मजदूरों को ट्रेन से रवाना किया|
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर 1800 भट्टा मजदूर पंहुचे| जिनकी व्यवस्था का जायजा लेनें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जाकर जायजा लिया| डीएम व एसपी नें भट्टा मजदूरों को मास्क और बच्चो को बिस्कुट देकर रवाना किया| ट्रेन से सभी भट्टा मजदूर नवादा बिहार के लिए भेजे गये| सभी प्रवासियों को रवाना करने से पूर्व कराई गई थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क पहनाकर किया गया।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य आदि रहे|