फायरिंग की सूचना पर पंहुची पुलिस पर दबंगों ने झोंके फायर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) दबंगों के द्वारा फायरिंग और मारपीट की घटना की सूचना पर पंहुची कोतवली पुलिस पर भी फायरिंग कर दी गयी| जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफतार भी कर लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास जेपी पैलेस के सामने कुछ दबंग आपस में विवाद कर रहे थे| देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर दी| सूचना मिलने पर आवास विकास चौकी इंचार्ज पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर आ गयी| जिस पर आरोपियों नें पुलिस पर ही फायरिंग कर दी|  पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद एक आरोपी को दबोच लिया| जिसने अपना नाम मेंहताब पुत्र अकबर को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया| दो आरोपी फरार है|
शहर कोतावाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी|