फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य कर्मी सहित 5 कोरोना पॉजिटिव, 94 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को 5 और लोगों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| जिससे आंकड़ा 94 पर पंहुच गया है|
शनिवार को फर्रुखाबाद नगर के गंगा नगर कालोनी निवासी 33 वर्षीय प्रवीन पुत्र रामऔतार निजी चिकित्सालय में काम करता है| मोहल्ला इस्माइलगंजसानी निवासी 39 वर्षीय गरीब पुत्र वफाली 16 जून को मुम्बई से लौटा था| उसे एमएसडी में भर्ती किया गया था| मोहल्ला नाला मछरटटा निवासी 23 वर्षीय कंचन पत्नी उज्जवल गुप्ता की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है| बीते 17 जून को कंचन की सास 50 वर्षीय प्रभा गुप्ता पत्नी राम प्रकाश गुप्ता को कोरोना पॉजिटिव आयी थी| जिसके सम्पर्क में आने से कंचन भी संक्रमित हो गयी| कंचन एमएसडी में भर्ती है| उसे बरौन भेजा जा रहा है| इसके साथ ही कंचन की पड़ोसन कमलेश गुप्ता की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली | वह भी प्रभा गुप्ता के सम्पर्क में आने से संक्रमित हो गयी|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम सहसपुर निवासी 23 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रघुवीर राजस्थान के अलवर से लौटा था| वह पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ | वह भी एमएसडी में भर्ती है|
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने जेएनआई न्यूज को बताया कि जनपद में अब कुल 94 केस हो गये है| जिसमे से 43 को डिस्चार्ज किया जा चुका है| जबकि एक की मौत भी हो गयी है| सक्रिय केस 50 है|