फर्रुखाबाद में आठ और कोरोना मरीज, 82 पर पंहुचा आंकड़ा, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बीती देर रात आयी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है| जिससे जनपद में अब आंकड़ा 82 पर पंहुच गया है| पूरी खबर केबल जेएनआई न्यूज आपके लिए लेकर आया है|
विकास खंड शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय माधन जयपुर से लौटा था| वह कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव हुआ| मोहल्ला मीर दरवाजा निवासी 38 वर्षीय शहाबुद्दीन भी जयपुर से लौटा था और कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आया| ग्राम रजलामई निवासी 46 वर्षीय अवधेश पुत्र वैशपाल दिल्ली से लौटा था| वह इस समय कायमगंज के पीएम फाउंडेशन में भर्ती है|
कायमगंज विकास खंड के ग्राम बरखेड़ा निवासी 46 वर्षीय सत्येन्द्र पुत्र हरपाल दिल्ली से लौटा था| वह केएसआर कालेज कंपिल में भर्ती है| विकास खंड कमालगंज के ग्राम किता नगला निवासी 36 वर्षीय  मान सिंह पुत्र परशुराम नोयडा से लौटा था| गदनपुर निवासी 22 वर्षीय प्रीति पत्नी अनकेश दिल्ली से वापस लौटी थी| मोहल्ला किदवई नगर निवासी 17 वर्षीय  सुमित पुत्र सुधीर दिल्ली से ,लौटा था|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बिर्राबाग़ निवासी विकास पुत्र अशोक सहित कुल आठ मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले| विकास बीते 13 जून को लोहिया अस्पताल में की गयी जाँच में कोरोना पॉजिटिव निकला| उसकी यह दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| विकास लोहिया अस्पताल में हांईड्रोसील का इलाज कराने गया था| उसी के दौरान उसकी कोरोना जाँच हुई और वह पॉजिटिव आयी थी |जिसके बाद दोबारा जाँच करायी गयी| वह भी पॉजिटिव निकली| जेएनआई को विकास नें फोन पर बताया कि वह लगभग ढाई महीने पहले जयपुर से घर आया था|
जिले में अब कोरोना का आंकड़ा 74 से 82 पर पंहुच गया| अब तक 37 मरीज स्वास्थ्य हो चुके है|  जबकि 45 केस सक्रिय है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने सभी से मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की|