बेटे से प्रताड़ित रिटायर्ड सूबेदार मेजर दम्पत्ति नें खटखटाया एसडीएम का दरवाजा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर और उनकी पत्नी को प्रताड़ित करने वाले कलयुगी पुत्र के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिये गये है| पैरवी अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी नें की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र अपर दुर्गा कालोनी निवासी 74 वर्षीय राजकुमार सिंह चौहान व उनकी पत्नी सरोज देवी नें एसडीएम सदर के न्यायालय का दरवाजा खटखटाया| जिसमे उन्होंने बताया कि उनके पांच संताने है| जिसमे से दो बेटियों का विवाह हो गया है| जबकि पुत्र जसवीर सिंह चौहान उसकी पत्नी वन्दना सेना से सेवानिवृत्त होकर अलग मकान बनाकर रह रहे है| पुत्र राजवीर सेना में नौकरी कर रहा है| जिससे वह भी बाहर ही रहता है| जबकि सबसे छोटा पुत्र रामवीर सिंह चौहान व उसकी पत्नी अंशु उसके साथ घर पर ही रहती है| रामवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ पहले आर्थिक शोषण करते रहे उसके बाद वर्ष 2018 में शारीरिक शोषण व मानसिक शोषण शुरू कर दिया| आये दिन मेजर दम्पति के साथ मारपीट करने लगा |
रिटायर्ड सूबेदार मेजर दम्पत्ति ने अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी की मदद से वाद दायर किया| जिसमे सुलह अधिकारी प्रबल त्रिपाठी नें कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिये कि मामले में गहनता से जाँच कर कार्यवाही करें|