परिजनों के साथ नहाने गया किशोर गंगा में डूबा, पांच घंटे से तलाश जारी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) परिजनों के साथ गंगा नहाने गया किशोर अचानक गहरे में चला गया| जिससे वह डूब गया| पुलिस बीते लगभग 5 घंटे से उसकी गंगा में तलाश करा रही है| लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नही चला है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा निवासी असद का 10 वर्षीय पुत्र अयान अपनी मौसी  फरजाना, नन्ही, माँ रिहाना, नानी फिरोज व बड़ी बहन अलीशा के साथ पांचाल घाट नमामि गंगे घाट पर नहाने गया था| नहाने के समय अचानक अयान गहरे पानी में चला गया| जिससे वह गंगा में डूब गया|
अयान के डूबने से परिजनों में चीखपुकार मच गयी| घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज पांचाल घाट जेपी शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| घटना लगभग दोपहर 1 बजे की है| शाम 5 बजे तक अयान का कोई पता नही चला है|
चौकी इंचार्ज नें जेएनआई को बताया कि अभी तलाश की जा रही है| बालक का पता नही चला है|