अपडेट: सिटी अस्पताल से रिफर हुआ मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिले में एक बार फिर से कोरोना की चौकाने वाली खबर सामने आयी है| यहाँ निजी अस्पताल में इलाज के बाद रिफर हुआ मरीज कानपुर में कोरोना पॉजिटिव निकला| जिससे हडकंप है| पुलिस ने अस्पताल को फिलाहल बंद कराकर पहरा लगा दिया है| किसी को अन्दर-बाहर जाने की इजाजत नही है|
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कमालगंज के ग्राम गगनी निवासी 58 वर्षीय छोटे सिंह पुत्र रामेश्वर को बीमारी के चलते बीते 31 मई को आवास विकास के सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था| जहाँ उसका इलाज डॉ० जितेन्द्र के द्वारा चल रहा था| बीते 2 जून को हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल से रिफर कर दिया गया था| परिजन उसे कानपुर लेकर गये थे| कानपुर में छोटे सिंह की कोरोना जाँच हुई| जिसमे वह पॉजिटिव निकला| छोटे की कोरोना पॉजिटिव की खबर पर जिला प्रशासन में हड़कंप है|
गुरुवार देर शाम शहर कोतवाल फ़ोर्स के साथ सिटी अस्पताल पंहुचे और अस्पताल के आवागमन को फ़िलहाल बंद करा दिया| अस्पताल के कर्मियों से लेकर मरीज के तीमारदार तक किसी को अस्पताल से बाहर जाने की इजाजत नही दी जा रही है| ना ही बाहर से किसी को भीतर जाने की इजाजत मिल रही है| लेकिन सम्भावना है कि अस्पताल को सील कर दिया जाये|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय नें जेएनआई को बताया कि उन्हें अस्पताल से रिफर हुए मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिली है| इस कारण अस्पताल में पुलिस लगा दी है| स्वास्थ्य टीम आने पर टीम आगे की कार्यवाही करेगी|