साबधान: फर्रुखाबाद में पिता-पुत्र सहित चार मिले कोरोना मरीज, 43 पर पंहुचा आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  जनपद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रबड़ जैसा बढ़ता चला जा रहा है| बीती देर रात फिर से चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से आंकड़ा आधा सैकड़ा के करीब 43 पर पंहुच गया है|
गुरूवार को थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी 37 वर्षीय सुनील पुत्र शम्भू दयाल,कमालगंज के तौंजाकोठी निवासी अमन व उसके पिता नंदराम नोयडा से लौटे थे| थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी 28 वर्षीय गीता पत्नी नवरतन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि चारों लोगों को उपचार के लिए कोविड-19 एल 1 अस्पताल सीएचसी बरौन फर्रुखाबाद में भर्ती किया जायेगा| उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 43 संक्रमित मिले है| जिसमे से कुल 21 ठीक भी हुए है| वर्तमान में 22 केस एक्टिव है|