कुप्रबंधन के चलते नगर की पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, नलकूप मांग गये पानी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कुप्रबंध के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था चरमरा गयी है। नगर पालिका के अधिकतर नलकूप पानी मांग गये है| लेंकिन अभी तक पालिका नें कोई ठोस कदम नही उठाया| जिससे नगर के कई मोहल्ले बूंद-बूंद पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है|
दरअसल नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 57 नलकूप है| जो अपने संचालन का समय पूर्ण कर चुके है | जिससे कई नलकूपों से पानी के साथ बालू निकल रही है| नगर के लाल दरबाजे पानी की टंकी के नीचे व मछली मंडी में बने नलकूप पूर्ण रूप से बंद है| लेकिन आज तक उन्हें ठीक नही किया जा सका | जिससे तलैया मोहल्ला, गंगानगर आंशिक, लाल गेट, ग्राटगंज, रेटगंज, मन्नीगंज, खटकपुरा व बुरावाली आदि मोहल्लों में नलकूप खराब होंने से पानी की आपूर्ति नही हो पा रही है|
लाल दरवाजा पानी की टंकी के नीचे बने नलकूप को बीते दिनों ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन उसके पानी में बालू आ रही है| जिससे वह पीने के योग्य नही है| लगभग 10 दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहें है| लेकिन पालिका कागजों में उनको दुरस्त करा रही है|
जादातर नलकूप समय अवधि कर चुके पूरी
पालिका के जादातर नलकूप अपनी समय अबधि पूरी कर चुके है| एक नलकूप को लगभग 15 वर्षो तक प्रयोग में लाया जा सकता है| लेकिन पालिका के नलकूप इससे कई जादा दिनों से चल रहे है|
पालिका अध्यक्ष वत्सल अग्रवाल के पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि खराब नलकूप एक सप्ताह के भीतर दुरस्त करा दिये जायेंगे| कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है|