ससुराल में बंटवारा ना होनें पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पति सहित चार पर दहेज हत्या का केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) आये दिन पति से ससुराल में बंटवारा कराने का दबाब बना रही विवाहिता ने पति से विवाद होनें पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| मृतका के बाबा नें विवाहिता के पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नदसा निवासी 22 वर्षीय प्रियंका पत्नी अमित कुमार नें ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी| पति के अनुसार प्रियंका आये दिन घर में बंटवारा करने का दबाब बना रही थी| जिसके चलते घर में कलह ने जन्म ले लिया था| प्रियंका के फांसी लगा लेनें की सूचना पर उसके बाबा सोनपाल मुडगाँव मोहम्मदाबाद आदि परिजन पंहुचे| उन्होंने प्रियंका की दहेज के कारण गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है|
सोंनपाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति अमित, जेठ धनीराम, जेठानी रेनू व ससुर रामनारायण के खिलाफ 498 ए व 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम को दी गयी है|