काली नदी के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त, दहेज हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) बीते दिन काली नही के निकट मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गयी| महिला के मायके वालों ने उसकी शिनाख्त की| मायके वालों ने विवाहिता की हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है| पुलिस अब पोस्टमार्टम का इंतजार कर रही है|
थाना क्षेत्र के संकिसा ग्राम अर्जुनपुर काली नदी के पास एक महिला का शव बीते दिन पड़ा मिला| शव निर्वस्त्र था| पुलिस उसकी शिनाख्त नही कर सकी थी और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था| पुलिस शव का पोस्टमार्टम होनें का इंतजार कर रही थी| बीती रात थाना जहानगंज कस्बा निवासी जबर सिंह कठेरिया की पुत्री पूनम के रूप में शव की शिनाख्त हुई| मृतका पूनम के भाई जितेन्द्र ने थाना पुलिस को सूचना दी और शव की शिनाख्त की| मृतका के परिजनों के अनुसार बीते 24 जून 2014 को पूनम का विवाह जनपद एटा के जसरथपुर नगराले निवासी सुनील कुमार पुत्र कालीचरण कठेरिया के साथ हुई थी| परिजनों के अनुसार पूनम का पति सुनील गुडगाँव में एक कार कम्पनी में कार्य करता है| ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते एक प्लाट मांग रहे थे| जिसके लिए उन्हें लगभग 5 लाख रूपये चाहिए थे|
रूपये ना मिलने से ससुराल वाले पूनम को प्रताड़ित कर रहे थे| बीते कुछ दिनों से पूनम से फोन पर बात भी नही करने दे रहे थे| जब बात नही हुई तो परिजनों ने उसकी ससुराल में जाकर देखा तो पूनम ससुराल में नही थी| जिसकी सूचना मायके पक्ष ने जसरथपुर थाने में भी दी थी| लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाया है| फ़िलहाल पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है|
थानाध्यक्ष आर के रावत ने जेएनआई न्यूज को बताया कि शव की शिनाख्त परिजनों नें  पूनम के रूप में की है| मामला एटा जनपद का है| जिहाजा कार्यवाही जसरथपुर थाना पुलिस ही करेगी|