फर्रुखाबाद नगर में दो कोरोना पॉजिटिव, 22 हुई संख्या, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिल गये| जिससे हडकंप मचा है| दोनों बाहर से आये थे|
कोरोना संक्रमित महामारी की किताब में गुरुवार को दो और पन्ने जुड़ गये| जिले में एक से शुरू हुई संख्या 22 ही गयी है| गुरुवार को एक गढ़ी मुकीम खां भीकमपुरा और एक पक्के पुल पर संक्रमित आने के बाद जिला प्रशासन एलर्ट हो गया| स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर दोनों संक्रमितों को ले जाने के लिए रवाना किया गया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि भीकमपुरा निवासी 22 वर्षीय शाहनूर व पक्कापुल गुदड़ी निवासी 30 वर्षीय रुस्तम अली की जाँच बीते 17 मई को करायी गयी थी| दोनों मुम्बई से लौटकर आये थे| दोनों को एल 1 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर सरवन खेड़ा कानपुर देहात रिफर किया गया है|