बूंद-बूंद पानी को तरस रहे नगर पंचायत के बाशिंदे

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) भीषण गर्मी में पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे वासिंदों नें नगर पंचायत कार्यालय पंहुचकर पानी की उचित व्यवस्था कराये जाने की मांग की|
नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम नगला किसान आबंतीबाई में कुल चार हैन्डपम्प लगभग दो सैकड़ा लोगों की आबादी में लगे है| जो बिल्कुल खराब है| जिसमे से एक में थोडा बहुत पानी आता है| जो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है| गर्मी में गला तर करने के लिए लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए प[परेशान होना पड़ रहा है| जिससे खफा होकर ग्रामीण और महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पंहुचे और ईओ जय विजय सिंह को शिकायती पत्र देकर उन्हें पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की| गाँव की आबादी लगभग 200 है|
6 महीने से लगातार हो रही है शिकायत
पानी के लिए परेशान ग्रामीण बीते 6 महीने से लगातार शिकायत कर रहे है| लेकिन उसके बाद भी नगर पंचायत से कोई भी कार्यवाहीं नही हुई| जिसके चलते ग्रामीणों में रोष है|