तगादे के विवाद में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग से दहशत, पांच जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) तगादे के विवाद में महाभारत हो गयी|  जिसमे जमकर ईंट-पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे भी चल गये| जमकर सोशल डिस्टेंसिंग को भी तार-तार किया गया| पुलिस राजनैतिक दबाब के चलते कार्यवाही से फ़िलहाल बच रही है|
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अवनेश दुबे पुत्र छोटे लाल ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि दीनारपुर निवासी आलोक को बीते लगभग 6 महीने पहले 75 हजार रूपये उधार दिये थे| जिनको मई में वापस करने का वायदा किया गया था| लेकिन बीते दिन जब अवनेश ने अपने भतीजे राघव के फोन पर आलोक से रुपयों का तगादा किया तो आलोक फोन पर गाली-गलौज करने लगा| जिसके कुछ देर बाद ही आलोक अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आलोक अपने साथ महावीर पुत्र जयवीर, जयवीर पुत्र रामचरन, सचिन पुत्र पेशकार अमन निवासी दीनारपुर आ गये और साथ में एक दर्जन अज्ञात लोग भी थे|
उन्होंने हमला बोल दिया | जिससे भगदड़ मच गयी| भतीजे सौरभ को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया| हमले में अवनेश, उनके भतीजे सौरभ और गौरव के भी चोट लगी| जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये|
वही दूसरे पक्ष का कहना है कि कमालगंज बाजार गये थे उसी दौरान आलोक की बाइक रोंक ली और कहा कि पैसे दे दो उसके बाद बाइक मिलेगी| जिसकी सूचना आलोक ने अपने गाँव में दी| दो आलोक के पक्ष के लोग आ गये| अवनेश दुबे के लोग आ गये और मारपीट आदि कर दी| जिससे प्रधान दीनारपुर पेशकार का पुत्र सचिन व जयवीर सिंह जख्मी हो गये|
पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने पड़ताल की| लेकिन प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार फायरिंग भी विवाद के दौरान हुई है| लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस राजनैतिक दबाब में कार्यवाही नही कर रही है|
थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह नें बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर आ गयी है| जाँच की जा रही है| अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ है|