युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें बांटे चार हजार मास्क

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) कोरोना से बचाव के लिए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित किये| इसके साथ ही साथ उन्होनें लोगों को मास्क का प्रयोग घर से निकलते ही करने को कहा|
गुरुवार को दोपहर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें आईटीआई, रेलवे स्टेशन तिराहे पर मास्क का वितरण किया| इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की| कई दिनों से मास्क वितरण कर अभी तक 4 हजार मास्क बांटे है| यह अभियान अभी जारी रहेगा| शुभम तिवारी नें बताया कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों नें उनके नेतृत्व में नगर के अलग-अलग जगहों पर मास्क वितरित किये है| युवा कांग्रेस के विधानसभा सचिव शिवम वाजपेयी मौजूद रहे।