नशेडी लेखपाल को जिलाधिकारी नें किया निलंबित

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन नशे में मिले लेखपाल को जिलाधिकारी ने शुक्रबार को निलंबित करने के आदेश दिये|
बीते दिन तहसील सदर के क्षेत्र कन्हूयाकुबरपुर के लेखपाल शोभित अग्निहोत्री नशे में धूत पड़े मिले थे| जिसकी फोटो सोशल मीडिया  पर भी खूब वायरल हुई थी| जिसके बाद जिलाधिकारी ने शोभित लेखपाल के मामले की जाँच करायी| जिसमे पता चला कि शोभित अपने फर्ज का निर्वहन ठीक से नही कर रहे| उन्होंने अभी तक फसलों की  क्षति से सम्बन्धित रिपोर्ट भी अभी नही दी| जिसके बाद जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश एसडीएम सदर अनिल कुमार को दिये|