थाना पुलिस को भी चलती मिली मिठाई की दुकान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीते दिन जेएनआई ने लॉक डाउन में प्रतिबन्ध के बाद भी रेस्टोरेंट चलाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस जब मौके पर गयी तो पुलिस को पकवान बनते मिले| जिसके बाद पुलिस ने उसे बंद तो करा दिया| लेकिन अब दुकानदार पर कार्यवाही की तलबार भी लटक गयी है| यह सीधा लॉक डाउन का उलंघन है|
दरअसल थाना मऊदरवाजा और शहर कोतवाली की सीमा तिकोना चौकी पर खत्म होती है| तिकोना चौकी के लगभग सामने ही कंचन भोग की दुकान है| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बीते दिन ही सख्त हिदायत दी थी कि नगर में किसी होटल और रेस्टोरेंट व ढावे को खोलने की अनुमति नही है| इसके बाद भी कंचन भोग रोज की भाँती सुबह खुला और ग्राहकों को जलेवी, कचौड़ी और सब्जी का नास्ता बिक्री किया| चौकी के सामने होंने के बाद भी यदि कानून टूटता है तो यह खाकी पर सबालियाँ निशान है|
अब चौकी पुलिस क्या करे दुकान तो थाना मऊदरवाजा में पड़ती है तो वह उन्हें हिदायत भी नही दे सकते| थाना मऊदरवाजा पुलिस क्यों शांत है यह भी सबाल है| किसी के इशारे पर ही दुकान खुल रही है| बीते एक दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था| जिसके बाद जेएनआई ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था|
बुधवार को सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ के निर्देश पर थाना पुलिस मौके पर आ पंहुची तो उन्हें भी दुकान चलती मिली| जिसके बाद पुलिस ने जाँच कर दुकान बंद करा दी| लेकिन लॉक डाउन का उलंघन तो हुआ है| कितने लोग नाश्ते के चक्कर में दुकान पर आते है और नाश्ता करते है| जो खतरे की घंटी तो है ही साथ ही लॉक डाउन का उलंघन भी है| पुलिस अब सफाई देनें में लगी है|
प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की गयी है| मौके पर भीड़ नही मिली| दुकान बंद करने के निर्देश दिये गये है| यदि दोबारा खुली तो कार्यवाही होगी|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि थाना पुलिस को निर्देश दिये गये है| यदि लॉक डाउन का उलंघन किया गया तो कार्यवाही करायी जायेगी|