गंगा नहाने गया युवक डूबा, कई घंटे के बाद बरामद हुआ शव

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) दोस्तों एक साथ गंगा नहाने गया युवक अचानक गंगा में डूब गया| सूचना पर पंहुची पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बरामद कर लिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी 27 वर्षीय राजीव राजपूत पुत्र हरपाल दोपहर दोस्तों के साथ नौसरा के निकट गंगा नहाने गया था| लेकिन अचानक राजीव गहरे पानी के चला गया| जिससे वह डूब गया| राजीव के गंगा में डूबने की सूचना परिजनों को दी गयी| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना पुलिस भी मौके पर आ गयी| पुलिस ने गोताखोरों की  मदद से राजीव की तलाश शुरू की| कई घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद हो गया| मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार ने बताया कि शव बरामद हो गया है| क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है|