लॉक डाउन में महाभारत, पथराव और फायरिंग में डेढ़ दर्जन लहुलुहान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) लॉक डाउन में दो पक्षों में जमकर महाभारत हुई| जिसमे पथराव और फायरिंग भी की गयी| जिससे दोनों पक्षों के लगभग डेढ़ दर्जन लोग लहुलुहान हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| घायलों को सीएचसी भेजा गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसज्जापुर निवासी कुछ लोग ग्राम पंचायत की भी पर अबैध निर्माण कार्य कराने के लिए ईंट आदि लेकर आये और निर्माण कार्य शुरू कर दिया| जिससे रास्ता बाधित हो रहा था| उसी दौरान गाँव के लोगों ने डायल 112 को फोन पर सूचना दे दी| जिसके  बाद पुलिस मौके पर आ गयी और निर्माण कार्यबंद करा दिया|
जब डायल 112 विवाद समाप्त कराकर चली गयी तो निर्माण कार्य कराने वाला पक्ष हमलावर हो गया| पुलिस को सूचना देनें की खुन्नस में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले| जमकर मारपीट की गयी| इस दौरान फायरिंग भी की गयी| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया|
घायल पहले कोतवाली पंहुचे इसके बाद उन्हें उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया| 25 वर्षीय सौरभ, 57 वर्षीय राजेश्वर दयाल, 35 वर्षीय अंकित पुत्र कौशलेन्द्र, 40 वर्षीय ख़ुशीराम व 40 वर्षीय मोहन शाक्य, 56 वर्षीय गोमती देवी, 65 वर्षीय रामबेटी पत्नी दफेदार, 23 वर्षीय गोविन्द पुत्र रामशरण शाक्य आदि तकरीबन डेढ़ दर्जन लहुलुहान हो गये| गाँव में पुलिस लगा दी गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार नें बताया कि पथराव किया गया है| फायरिंग की बात गलत है| जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|