यूपी में कोरोना संक्रमण से 13वीं मौत, आगरा के पांच

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

लखनऊ: जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण अब उत्तर प्रदेश को तेजी से अपनी ग्रिप में ले रहा है। प्रदेश सरकार के तमाम चिकित्सीय जतन तथा बचाव के उपाय के बीच भी पॉजिटिव केस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 13वीं मौत हो गई है। अब तक मृतकों की संख्या के मामले में आगरा पांच के साथ शीर्ष पर है। आज ही 21 पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, इनमें 18 आगरा के ही हैं। इन बढ़ते पॉजिटिव केस के बड़े जिम्मेदार तब्लीगी जमात से लौटे लोग तथा उनके सम्पर्क में आने वाले लोग माने जा रहे हैं। अब तक प्रदेश में 774 कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं।
आगरा के सरोजिनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज में भर्ती 45 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित की गुरुवार को मृत्यु हो गई। वह गुर्दा रोगी था। उसकी पांच अप्रैल को हाईवे के अस्पताल में डायलिसिस कराई गई थी। इसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अब तक आगरा मे वायरस से पांच रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
आगरा में तो अब जैसे कोरोना पर कोई काबू नहीं। दिन पर दिन संक्रमण के मामले सामने आ रहेे हैं। आगरा के अब तक पांच मृतकों में से तीन महिलाएं हैं। इससे पहले बुधवार देर रात 19 और नए केस सामने आए थे। गुरुवार सुबह तक आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 167 पर पहुंच गई है। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने कोरोना से पांचवीं पुष्टि कर दी है।
लखनऊ में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने सुबह 929 सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की है। जिसमें 21 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें 18 आगरा के हैं जबकि दो लखनऊ तथा एक उन्नाव के हैं। लखनऊ में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 89 पहुंच गई है। इनमें 70 लखनऊ के हैं जबकि 19 अन्य जिलों के तब्लीगी जमात से जुड़े लोग हैं।