जमातियों की सूचना पर मस्जिद पंहुची पुलिस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जमातियों के एक मस्जिद में होनें की सूचना पुलिस को मिली| जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गये| पुलिस ने मस्जिद में दबिश दी | लेकिन पुलिस को मौके पर केबल तीन लोग ही नमाज पढ़ते मिले|
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की नगर के घेरशामू खां असगर रोड स्थित एक मस्जिद में जमातियों रह रहे है| सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव सिंह फ़ोर्स के साथ पंहुचे और पड़ताल की| उन्हें तीन लोग नमाज पढ़ते मिले| जिनके जमातियों होनें की पुष्टि नही हुई और कोई मस्जिद में नही मिला| जिसके बाद पुलिस पड़ताल कर लौट गयी|
चौकी इंचार्ज ने बताया कि सूचना पर जाँच की गयी |लेकिन कोई जमाति नही मिला| पुलिस पड़ताल कर वापस लौट आयी|