बड़ी खबर: दुकान कब्जे के विवाद में व्यापारी के गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दिन दहाड़े दुकान कब्जे के विवाद में व्यापारी के गोली मार कर घायल कर दिया गया| घटना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने व्यापारी को उपचार हेतु भेजा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के एसबीआई गली स्थित में आरोड़ा मार्केट निवासी राजू गुप्ता की दुकानें है |दुकानों के ऊपरी मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते है| राजू की पत्नी मधु गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान में शाहिद अंसारी कब्जा किये हुए है| जिससे विवाद कई वर्षो से चल रहा है| गुरुवार दोपहर वह आया और उसने पति राजू गुप्ता को आवाज दी| उनके नीचे आते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे राजू के गोली हाथ में लगी|
मधु का कहना है कि जब वह निकल कर आयी तो उनके पति लहूलुहान पड़े थे| घटना की सूचना सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| घायल को उपचार हेतु भेजा गया|
सीओ सिटी नें जेएनआई को बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|