मुस्लिम व मलिन मोहल्लों में मास्क का प्रयोग नही कर रहे लोग

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर में सफाई कर्मियों की तरफ से ईओ से शिकायत कर कहा गया है कि मुस्लिम व मलिन बस्ती में अधिकतर लोग मास्क का प्रयोग नही कर रहे है| उन्हें मास्क लगाने के लिए जागरूक करने की मांग की गयी है|
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि नें ईओ रश्मि भारती को शिकायती पत्र सौपा है| नीरज ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते मोहल्लों में सफाई करने जा रहे सफाई कर्मी काफी परेशान है| कई मुस्लिम और मलिन बस्ती के अधिकतर लोग मास्क का प्रयोग नही कर रहे है| जिससे सफाई कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस करते है| सफाई कर्मियों ने जिला प्रशासन से इन मोहल्लों में नागरिकों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने की मांग की है| जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, अनिल कुमार, रामलखन ,नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार, परवेश कुमार, जिलाप्रभारी हरिशंकर ,राजीव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे|