जंगल में लगी भीषण आग से ग्रामीणों में दहशत

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जंगल में भीषण आग लग गयी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया| जिसके बाद मौके पर दमकल पंहुची लेकिन वह भी आग तक नही पंहुच पायी| जंगल के आस-पास गेंहू खड़ा है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के रमन्ना गुलजारबाग़ में रविवार दोपहर बाद अचानक आग की बिकराल लपटे उठने लगी| जिससे ग्रामीण एकत्रित हो गये| आग और धुंए की लपटे इतनी बिकराल थी कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था| सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर आ गयी| लेकिन रास्ता ना होने के चलते दमकल कर्मी आग के नजदीक तक नही पंहुच सके|
इसके साथ ही साथ वन विभाग का कोईअधिकारी भी मौके पर नही आया| शनिवार शाम अँधेरा होनें तक आग की लपटें देखी गयीं| वही ग्रामीणों को अपनी गेंहू की फसल की चिंता सता रही है| ग्रामीणों नें दबी जुबान से बताया कि प्रतिवर्ष वन विभाग के द्वारा कागजों में लाखो का पौधा रोपण होता है| और गर्मी आते ही प्रति वर्ष अपने समय पर आग भी लग जाती है| जिससे आंकड़े भी आग में जल जाते है और किसी की जबाब देही तय नही होती |
किसी के ना पंहुचने के बाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी आग बुझाने पंहुचे और फोटो शेसन कराकर लौट आये|