आफत: कोरोना संकट के बीच एम्बुलेंस चालकों का कार्य बहिष्कार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी में बचाव के उपायों में हब का कार्य कर रहे एम्बुलेंस चालकों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है| जिसके चलते जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है|
जिले भर में आपात कालिन सेवाओं में सुमार 46 एम्बुलेंस 102 व 108 की है| जो किसी को भी कुछ मिनटों में मौके से विभिन्य अस्पतालों सीएचसी, पीएचसी व लोहिया अस्पताल के साथ ही कानपुर हैलेट या इटावा सैफई में मरीजों को ले जाने का कार्य करती है| लेकिन इस समय कोरोना वायरस के चलते उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन गयी है| कोरोना के संदिग्ध को भी इन्ही एम्बुलेंस से अस्पताल तक लाया जाता है|
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले चालक व ईएमटी ने कार्यबहिष्कार कर दिया| संघ के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके पास कोरोना की  सुरक्षा किट नही है, खाने-पीने की व्यवस्था नही है इसके साथ ही साथ उनका बीमा भी नही किया गया है| इन तीन मांगों पर विचार नही किया जा रहा है| जब तक उनकी नही सुनी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा| जो एम्बुलेंस जिस जगह खड़ी है वहीं खड़ी रहेगी|
सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर से जब इस सम्बन्ध में फोन किया गया तो उन्होंने सीयूजी कई बार फोन करने पर भी नही उठाया|
एम्बुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ० अनुराग वर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस चालकों की समस्या कंपनी से है| प्रोजेक्ट मैनेजर वार्ता कर रहे है| जल्द समाधान होंने की समभावना है|