स्वास्थ्य व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नही: सीएमओ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में कोरोना के कहर से बचने के लिए मास्क खरीदने की होड़ लगी हुई है| मास्क औने-पौनें दाम में बिक रहा है| कई दुकानों पर आपूर्ति तक खत्म हो गयी| मास्क खरीने के लिए आपाधापी मची है| लेकिन सीएमओ नें साफ़ कह दिया कि स्वास्थ्य व्यक्क्ति को मास्क लगाने की जरूरत नही है|
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० चन्द्र शेखर ने जेएनआई के सबाल के जबाब में बताया कि वह व्यक्ति मास्क ना लगायें जिन्हें किसी तरह की खांसी या जुखाम नही है| कोरोना वायरस हवा में नही फैलता वह किसी चीज को पकड़ने से सम्पर्क में आता और फिर हाथ के द्वारा हमारे भीतर प्रवेश करता है| सीएमओ ने बताया कि कोरोना के बचाव के लिए सभी को साबधान होकर रहने की जरूरत है| जागरूकता की कोरोना का बचाव है| केबल किसी गंदी वस्तु को पकड़ने के बाद हाथ जैल या साबुन से साफ करके धों ले| सेनेंटाइजर पर उन्होंने बताया कि घर रहने पर फ़िलहाल जरूरत नही होगी| लेकिन यदि बाहर से आते है तो हाथों में सेनेटाइजर लगायें|
सीएमओ नें जेएनआई के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह की अफवाह ना फैलाएं| आने आस-पास किसी संदिग्ध व्यक्ति को ना बैठने दें|