तहसील दिवस पर भी दिखा कोरोना का साया, फरियादियों का रहा टोंटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारी भी कोरोना की भय से भयभीत दिखे| उन्होंने मास्क लगाकर फरियादियों की समस्या सुनी| इस दौरान कुल 70 फरियादी ही आये|
तहसील सदर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ| तहसील दिवस के दौरान अधिकारी कोरोना की दहशत में दिखे| सीडीओ के साथ ही एसडीएम अनिल कुमार आदि ने मास्क लगाकर फरियादियों की समस्याओं को सुना| इसके साथ ही अन्य कर्मियों को भी मास्क बांटे गये| कुल 90 फरियादी पंहुचे|
सीडीओ डॉ० पैंसिया नें बताया कि कुल 70 शिकायतें आयीं है| जिसमे से कुल 5 का ही निस्तारण हो सका| अन्य को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये गये है|