गृह कलह से त्रस्त महिला ने गंगा में लगायी छलांग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पति से विवाद से आक्रोशित महिला ने गंगा में कूदकर जान देनें का प्रयास किया| लेकिन मौके पर नाविकों ने उसे सकुशल बचा लिया| पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हबाले कर दिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा अकबरपुर निवासी रामनरेश की 50 वर्षीय पत्नी लता देवी का पति से विवाद हो गया था| जिससे आक्रोशित होकर महिला अपने गाँव से शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पुल पर पंहुची और गंगा में छलांग लगा दी| जिससे मौके पर हडकंप मच गया| घाट पर मौजूद नाबिकों ने महिला को सकुशल निकाल कर पुलिस के हबाले कर दिया| जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को सूचना दी| पति रामनरेश पांचाल घाट चौकी आ गया| महिला को पुलिस ने पति के सुपुर्द कर दिया|
पांचाल घाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन सही नहीं है।  उसे पति के सुपुर्द कर दिया गया|