30 जून को प्रदर्शन करेंगे बीडीसी सदस्य व प्रधान

0
121

bdcफर्रुखाबाद: प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ के बैनर तले प्रदर्शन कर अपनी सात सूत्रीय मांगो को सरकार तक पंहुचाने की आवाज बुलंद की|

[adrotate banner="3"]

सेन्ट्रल जेल के मुख्य गेट के सामने पंहुचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने बताया कि वह उनका संगठन प्रधान व बीडीसी सदस्यों के हक के लिये कल लड़ाई लड़ने जा रहा है| उनको वेतन, पेंशन और बीमा के साथ ही साथ यात्रा भत्ता, आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने का अधिकार, सुरक्षा गार्ड देने और विकास कार्य कराने के लिये वित्तीय अधिकार भी प्रदान करने की मांग की गयी है|

नवनीत शुक्ला ने बताया कि इन सब मांगो को लेकर 30 जून को सभी जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे| इस दौरान कोषाध्यक्ष विजय अवस्थी, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र भारती, विनोद गौतम, खालिद उस्मानी, इशरार अली, चन्दन सिंह, धर्मेन्द्र गौतम, अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे|

कार्यकारणी भी घोषित
राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला ने बताया कि जिलाध्यक्ष दुर्गेश शाक्य को बनाया गया है| उपाध्यक्ष का पद सुरेश सिंह को दिया गया है|

[adrotate banner="2"]