फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बिना फिटनेस संचालन किये जा रहे तीन वाहनों को सीज कर दिया गया| जबकि एक एम्बुलेंस पर भी चालान किया गया है| 
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने एआरएम रोडवेज राजेश सिंह के साथ चेकिंग अभियान चलाया| जिसमे स्लीपर बसों को चेक किया गया तथा एक स्लीपर बस कोे कमियां पाये जाने पर रोडवेज बस अड्डे पर सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बस को सीज कर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया| 
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बिना टैक्स जमा किये संचालित 03 माल वाहनों को एआरटीओ कार्यालय में सीज कर दिया गया। इसके अलावा 2 माल वाहनों को बिना फिटनेेस वाहन चलाने के अभियोग में सीज कर दिया गया। एक ओवरलोड माल वाहन को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सीज करते हुये 27000 का जुर्माना लगाया गया। एक एम्बुलेन्स को भी प्रपत्रों में कमी पाने पर चालान किया गया। इस प्रकार इन सभी वाहनों पर 1.61 लाख जुर्माना आरोपित किया गया।
3 वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज



