संदिग्ध हालत में गोली लगने से हलवाई की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)  संदिग्ध हालत में गोली लगने से रविवार को देर शाम हलवाई की मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा सहित आलाधिकारी मौके पर आ गये उन्होंने पड़ताल की |
शहर कोतवाली क्षेत्र के तलैया फजल इमाम निवासी 32 वर्षीय आकाश उर्फ़ अन्नू पुत्र मोहनलाल की घर के आंगन में सीने में गोली लगने से मौत हो गयी| गोली की आवाज सुनकर जब आस-पास के लोगों नने देखा तो उसका शव लहुलुहान हालत में पड़ा था| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी|
सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| परिजनों नें पुलिस को बताया आकाश हलवाई का कार्य करता था| उसका एक भाई सूरत में नौकरी करता है| तीन बहनें है जिसमे रोली का विवाह अर्जुननगला निवासी कमल किशोर के साथ हुआ था| दो अन्य बहनें अपूर्वा व नीलम भी अपनी बड़ी बहन के घर पर रह रही थी|
पुलिस को तमंचा और कारतूस मिला
घटना स्थल पर पुलिस को एक 315 बोर का कारतूस और एक तमंचा पड़ा मिला| तमंचा शव से कुछ फुट की दूरी पर पड़ा मिला| जबकि जिंदा कारतूस कमरे में पड़ा था| पुलिस नें उसे अपने कब्जे में ले लिया| जिस पर से फिल्ड यूनिट नें नमूने लिये|
सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद चर्चा है कि कुछ संदिग्ध लोगों को भगते हुए देखा गया| जिसके लिए पुलिस आस पर सीसीटीवी खंगाल रही है| जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने का यकीन है|
एसपी ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|