16 मार्च को सत्यागृह पर बैठेगा कारगिल शहीद (सेना मेडल) का परिवार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: देश की रक्षा की खातिर अपने प्राण कारगिल युद्ध में भारत माता पर अर्पित करने वाले शहीद का परिवार सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को तैयार है| आगामी 16 मार्च को शहीद का परिवार कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठेगा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल चौराहा नरायनपुर निवासी मिलेट्री सिंह बीते 13 फरवरी 1999 को शहीद हो गये थे| उनका परिवार में उनकी पत्नी वीर नारी गीता देवी आदि है| शहीद के परिवार का कहना है कि सरकार शहीद के परिवार का हक मार रही है|तत्कालीन भाजपा की केंद्र सरकार ने शहीद हबलदार मिलेटरी सिंह के परिवार को एक पेट्रोल पम्प देंने का वादा किया था| जो आज तक नही मिला| घर के निकट सरकारी भूमि पर शहीद का स्मारक बनाया जाये, शहीद परिवार को पट्टा भूमि भी आबंटित भी करायी जाये| शहीद मिलेटरी सिंह की प्रतिमा ब्रह्मदत्त द्विवेदी खेल मैदान में स्थापित की जाये आदि प्रमुख मांगे की गयी है|
शहीद की पत्नी गीता देवी नें सीएम यूपी को सम्बोधित पत्र कलेक्ट्रेट पंहुचकर जिला प्रशासन को सौपा है| जिसमे 16 मार्च को कलेक्ट्रेट में सत्यागृह करने की घोषणा की गयी है|