रंगारंग कार्यक्रम में नैनिहालों ने जल संरक्षण पर दिया जोर

EDUCATION NEWS FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के कानपुर रोड याकूतगंज स्थित  एसबी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया| जिसमे बड़ी संख्या में अभिभावक  और गणमान्य लोगों ने पंहुच नैनिहालों का उत्साहवर्धन किया|
वार्षिकोत्सव ( उदय 2020) का शुभारम्भ पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, डॉ० अनार सिंह यादव, व्लाक प्रमुख कमालगंज, डॉ०जितेन्द्र सिंह यादव, नें दीप प्रज्वलित कर किया| इसके बाद छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किये| जिनकों देखकर लोगों ने जमकर ताली बजायीं| जंहा एक तरफ देश भक्ति के तरानें तो दूसरी तरफ विभिन्य सामाजिक मुद्दों पर प्रस्तुती लोगों के दिल में उतर गयी| मुख्य रूप से जल संरक्षण और शिक्षा प्रणाली की प्रस्तुती को बहुत सराहा गया| डॉ० अनार सिंह ने बाबू सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ से के वाटर कूलर देंने की घोषणा की|
इसके बाद बच्चो को पुरस्कार दिये गये| चेयरमैंन विवेक यादव, प्रबन्धक अजय सिंह यादव ने सभी को धन्यवाद दिया| सह प्रबंधिका शरमिष्ठा, पूर्व महासचिव सपा मंदीप यादव, पूर्व प्रवक्ता सपा पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे| संचालन स्नेहा यादव ने किया|