आपसी मारपीट के बाद फायरिंग, दो जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अचानक हुए विवाद के दौरान दो युवकों में विवाद हो गया| जिसके बाद मामला  मारपीट और फायरिंग में बदल गया| जिसमे दोनों घायल हो गये| घटना के सम्बन्ध में एक पक्ष का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया| जबकि दूसरी घटना पुलिस संदिग्ध मान रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र कैलाश चन्द्र बीती रातमोहल्ला अंगूरीबाग़ के निकट गोलगप्पे खा रहे थे| उसी दौरान वहां उसके गाँव का ही 30 वर्षीय मित्रपाल पुत्र रामौतार भी आ गया| दोनों में आपस में विवाद शुरू हो गया| विवाद के कुछ देर बाद भी फायरिंग हो गयी| जिससे गोली सुमित के हाथ में लगी और मित्र पाल का पैर जख्मी हो गया|
घटना के बाद पुलिस नें दोनों को लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें सुमित की तहरीर पर मित्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस मित्रपाल के पैर में लगी गोली को संदिग्ध मान रही है|प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा नें बताया कि जाँच की जा रही है| सुमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जांच की जा रही है| मित्रपाल के पैर में लगी गोली संदिग्ध है|