किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा विधायकों को कांग्रेस का ज्ञापन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने भाजपा विधायकों को कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा| सदर विधायक के ना मिलने पर कांग्रेसियों ने ज्ञापन विधायक आवास पर चस्पा कर दिया|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसियों नें नगर के सेनापति स्थित सदर विधायक के आवास पर पंहुचे उनके ना मिलने पर ज्ञापन दीवार पर चस्पा कर दिया| भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पुत्र जिला उपाध्यक्ष संदीप शाक्य को ज्ञापन सौपा| कांग्रेस ने ज्ञापन में प्रदेश के किसानों की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित किया| कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक के प्रतिनिधि ऋषि भारद्वाज को ज्ञापन सौपा|
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, वरुण त्रिपाठी, अरविन्द अग्निहोत्री, श्रीकृष्ण गौतम आदि रहे|