करथिया जायेंगे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: बीते दिनों 31 जनवरी को मोहम्मदाबाद करथिया गाँव में 24 मासूमों को बंधक बनाये जाने की घटना हुई थी| जिसनें पूरे देश को हिलाकर रख दिया था| पूर्व विदेश मंत्री उसी गाँव में जाकर बच्चों से भेट करेंगे|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि फर्रुखाबाद के पूर्व सांसद व देश के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद 23 फरवरी को जनपद में पंहुचेंगे| जिसके बाद वह नगर में कई जगह पंहुचकर कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे| इसके बाद दोपहर बाद ग्राम करथिया में बंधक बनाये गये मासूमों से भेट कर उनके हालचाल लेंगे| इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे|