फांसी पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीतीशाम घर से बाजार के लिए निकले ग्रामीण का शव पेंड पर लटका मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी 40 वर्षीय सन्तोष शाक्य की पत्नी सरोज देवी ने बताया कि संतोष बीती गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे घर से निकला था| लेकिन रात में लौट के घर वापास नही आया| शुक्रवार को सुबह उसका शव पलिया जाने वाले रास्ते के किनारे एक पेंड में अंगौछे से झूलता मिला|
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये| पत्नी सरोज देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक संतोष एक तम्बाकू की गोदाम में कार्य करता था| घटना की सूचना पर पुलिस को दी गयी| परिजनों नें हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थानाध्यक्ष झाँझन लाल सोनकर नें बताया कि जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है|