फ्रंटल संगठन मजबूत करने को कांग्रेस ने लिये साक्षात्कार

FARRUKHABAD NEWS Politics

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने अपने जिले के सभी फ्रंटल संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है| जिसके चलते कार्यकर्ताओं के साझात्कार लिए गये|
फतेहगढ़ के नगलादीना पार्टी के जिला कार्यलय में फर्रुखाबाद के प्रभारी विपुल गुप्ता के द्वारा युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, प्रोफेशनल कांग्रेस एवं डाटा कांग्रेस के संगठन को जनपद फर्रुखाबाद में बनाने के लिए इच्छुक कांग्रेस जन से मिले एवं उनका साझात्कार लिया | सभी फ्रंटल संगठनों के लिए आवेदन भी लिए गये| जिसके तहत जल्द ही कांग्रेस जनपद में फ्रंटल संगठनों का जनपद फर्रुखाबाद में गठन करेगी|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, अभय यादव, संतोष गुप्ता,  वरुण त्रिपाठी, अर्पित कठेरिया, रवि यादव, इमरान अंसारी ,फाजिल खान ,अब्दुल खान आदि उपस्थित रहे |