पालिका सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल फ़िलहाल टली

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:  5 फरवरी से होंने वाली पालिका सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल फ़िलहाल अधिकारियों से वार्ता के बाद शुरू नही हो सकी | सफाई कर्मियों की कुछ मांगे मानी भी गयी है और कुछ पर विचार करने की बात कही गयी है|
भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के द्वारा बीते दिनों घोषणा कर 5 फरवरी को हड़ताल करने की घोषणा की गयी थी| खबर का प्रकाशन होंने के बाद जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गये| जिसके बाद जिला प्रशासन नें सफाई कर्मियों से वार्ता कर उनकी कुछ मांगे मान ली और अन्य पर विचार करने की बात कही जिस पर सफाई कर्मी राजी हो गये और उन्होंने फ़िलहाल अपनी हड़ताल को निरस्त कर दिया|
संगठन के कानपुर मंडल अध्यक्ष नीरज वाल्मीकि नें बताया कि अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव से वार्ता हुई थी|जिसमे उन्होंने कुछ 16 मांगो में से 4 मांगे मान ली| और ईओ को निर्देश दिये| जिलाध्यक्ष हरिओम वाल्मीकि, राजेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार व अनिल आदि रहे|