भाजपाइयों ने दी घर घर जाकर सीएए की जानकारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया के साथ जन जागरण अभियान चलाकर सीएए व एनआरसी कानून के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा यह कानून नागरिकता देने के लिए है, नागरिकता लेने के लिए नहीं। उन्होंने खासतौर पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से किसी के बहकावे में न आने को कहा।
भाजपा नगर मण्डल पश्चिम के अध्यक्ष विकास पाण्डेय के साथ उनके मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिष्ठित, समाजसेवी व व्यापारियों से मिले| उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस अधिनियम में किसी भी हिन्दुस्तानी की नागरिकता नहीं जाएगी। बल्कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बंग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर आए हिदू, बौद्ध, सिख, पारसी, ईसाई को नागरिकता देने का कानून है। विपक्षी दलों ने लोगों के अंदर भ्रम फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का असफल प्रयास किया है।
उन्होंने सुरेंद्र साफ्फड़, डॉ० मनोज मेहरोत्रा, एडवोकेट पीके शर्मा व रिटायर्ड प्रिंसीपल आरसी सक्सेना के घर जा कर जानकारी दी| मण्डल अध्यक्ष विकास पाण्डेय के साथ एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने चौक पर ढोल नगाड़ों फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।
अनिल श्रीवास्तव, धीरेन्द्र वर्मा, संजू शर्मा, सरल,अखिलेश अग्निहोत्री, रामनरेश शुक्ल, रामकिशन, राकेश, प्रदीप सक्सेना आदि लोग साथ रहे।