करथिया अपहरण कांड- बंधक बच्चो को छुड़ाने के लिए ATS को भेजा गया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद से जहानगंज रोड पर स्थित करथिया गाँव में  बंधक बनाये गए बच्चो को सकुशल छुड़ाने के लिए लखनऊ से स्पेशल ऑपरेशन के लिए टीम भेजी गयी है| उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने बताया कि बच्चो को सकुशल छुड़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है| कानपुर से डीआईजी और लखनऊ से स्वाट टीम रावण हो चुकी है|

श्री सिंह ने बताया कि उनका पहला उद्देश्य बच्चो को सुरक्षित निकालना है इस वजह से ऑपरेशन थोडा लम्बा चल सकता है| बंधक बनाने वाले शख्स से लगातार बातचीत चल रही है|

खबर लिखे जाने तक शातिर सुभाष बाथम के घर को पुलिस ने चारो तरफ से घेर रखा है| सुभाष अपने मौसा की हत्या के आरोप में जेल में बंद था और दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया है| मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान सहित स्थानीय विधायक भी मौजूद है| वार्तालाप में सुभाष कभी शौचालय और प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात करता है तो कभी सड़क नाली की मांग कर रहा है|

ज्ञात हो कि दोपहर लगभग 3 बजे से बच्चे उसके घर में बंद है| बताया जा रहा है कि उसके घर में कोई तहखाना है जिसमे उसने बच्चो को बंद कर रखा है| एक ही परिवार के 5 बच्चो समेत लगभग 1 दर्जन से बच्चे उसके गिरफ्त में होने की सम्भावना है|