शहादत दिवस के रूप में मनायी महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने शहादत दिवस के रूप में महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि मनायी| कांग्रेस ने कहा कि गाँधी नें हमेशा सत्य और अहिंसा का संदेश दिया|
फतेहगढ़ के नगला दीना स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि बलिदान दिबस के रूप में मनायी गयी| जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गाँधी पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देते थे| आज वर्तमान सरकार गाँधी जी के खिलाफ दोहरा मापदंड अपना रही है| एक तरफ सरकार जयंती मना रही है और दूसरी तरफ उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे को नमन कर रही है| सरकार जनता को धार्मिक आधार पर बाँट रही है|
इस दौरान पुन्नी शुक्ला, सुरेश चन्द्र कटियार, हरीशचन्द्र तिवारी, अभय सिंह आदि रहे|