वन्देमातरम यात्रा में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में प्रतिवर्ष नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर निकलने वाली वंदेमातरम् यात्रा इस बार भी भारी-भीड़ के साथ निकली| जिसमे हिन्दुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये|
गुरुवार को हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गयी वंदेमातरम् यात्रा नगर के पांडेश्वरनाथ मंदिर से भारत माता की जयकार और देश भक्ति के तरानों के साथ शुरू हुई| हाथ में भगवा और तिरंगा झंडा लिए भगवा यात्रा रेलवे रोड, चौक, लोहाई रोड, गुदड़ी, पक्कापुल, चौकम नेहरु रोड, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में जगह जगह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये गये| यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ दिखी|
जगह-जगह वंदेमातरम् यात्रा पर हुए पुष्प वर्षा
यात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गयी| डीजे की देश भक्ति के तरानों पर युवा थिरकते हुए नजर आये| पदाधिकारियों का कई जगह स्वागत किया गया| लिंजीगंज मोड़ पर व्यापारी नेता राजू गुप्ता और प्रांशु गुप्ता नें स्वागत किया|
पुलिस चप्पे-चप्पे पर रही तैनात
किसी बबाल के भय से जगह-जगह पुलिस तैनात रही| किसी बबाल के भय से पुलिस पूरी तरह से यात्रा के चारो तरफ चौकसी दिखाती रही| भारी पुलिस बल के कारण यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गयी|
इस दौरान मुख्य अतिथि सत्यनन्द पाण्डेय, ग्यानी महाराज, ईश्वर नाथ महाराज, सौरभ मिश्रा जिला महामंत्री, अंकित मिश्रा, मुनीस मिश्रा राजीव दीक्षित, अमित राठौर, सत्यवृत पाण्डेय, कपिल गुप्ता, जुगुनू मिश्रा, किशन मिश्रा व मनीष अग्रवाल आदि रहे|