भाजपा डंके की चोट पर हमारे लैपटॉप से अपने शौचालय पर बहस कर ले: अखिलेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(ब्यूरो) कारगिल शहीद राकेश कुमार यादव की प्रतिमा अनावरण में आये अखिलेश यादव सीधे-सीधे भाजपा पर बसरे| उन्होंने कहा भाजपा के लोग डंके की चोट पर बहस करना चाहते है| तो वह डंके की चोट पर बहस करना चाहते है भाजपा मेरे लैपटॉप से अपने शौचालय पर बहस कर ले| हमारे लैपटॉप अभी भी चल रहे है लेकिन भाजपा के शौचालय में पानी तक नही आ रहा है|
नवाबगंज के पुठरी के नगला जव्व में पंहुचे सपा सुप्रीमो नें शहीद राकेश की प्रतिमा का अनावरण किया| इसके बाद वह मंच पर पंहुचे| उन्होंने  सीधे-सीधे भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया| उन्होंने कहा कि देश में इस तरह का कोई भी नही है जो देश से प्यार नही करता| लेकिन सत्ताधारी पार्टी अपने को ही देश भक्त मान रही है| देश की सबसे ऊँची कुर्सी पर जो बैठे है वह यह ना समझे की वह कुर्सी उनके लिए हमेश के लिए हो गयी है| जब मै कुर्सी पर नही रहा तो उन्हें भी जनता जबाब देगी|
उन्होंने कहा कि जनता नें सरकार बनने के केबल 6 महीने में ही जान लिया कि उनके साथ घोखा हुआ है| सपा के विकास का कोई भी मुकाबला नही कर सकता| उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्री अमित शाह के वयान पर हमला बोलते हुए कहा कि टीवी और और अख़बारों पर बोलने वाले डंके को चोट पर उनसे बहस करना चाहते है| वह हमारे लैपटॉप से अपने शौचालय पर बहस कर ले| हमारे लैपटॉप अभी चल रहे है और उनके शौचालय में पानी तक नही है | हमने तो इस तरह का लैपटॉप दिया जिसमे केबल नेता जी और मेरे फोटो खोलने पर दिखाई पड़ता था|
यूपी में पांच क्या एक भी सीएम नही ना ही मुख्य सचिव
पूर्व सीएम नें कहा लोग कहते है कि यूपी में एक नही पांच सीएम है लेकिन मै कहता हूँ की यूपी में एक भी सीएम नही है और ना ही मुख्य सचिव है| सभी के सभी फेल है| योगी अपनी सबसे प्रिय गायों को भी सुरक्षित नही कर पा रहे है| और सांडो के बारें में मै कुछ नही बोलूँगा|
भाजपा जाति और धर्म की राजनीति में माहिर
अखिलेश यादव नें कहा विदेशों में देखों युवा कहा पंहुच गये| लेकिन भारत में भाजपा युवाओं को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है|
पुलिस वाले को भगवान की कसम खिला पूंछा की तुम्हारे पिता जी का जन्म प्रमाण पत्र है
अखिलेश यादव सीएए पर बोले की सरकार अब देश में रहने वाले लोगों से उनका जन्म प्रमाण पत्र मांग रही है| वह कहा से लाया जाये| आदमी अपने पिता जी और बाबा का जन्म प्रमाण पत्र कहा से दिखाये| तभी एक पुलिस कर्मी से कहा तुम्हे भगवान और नीब करोरी वाले बाबा की कसम है बताओं की तुम्हारे पिता जी का जन्म प्रमाण पत्र होगा|
अखिलेश को सपा पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, सरदार तोषित प्रीत सिंह, विवेक यादव, सुबोध यादव,पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी आदि नें प्रतीक चिन्ह भेट किये| सचिन सिंह यादव बड़ी माला और प्रतीक चिन्ह व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया| पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें प्रतीक चिन्ह के साथ ही सोने की चेन भी भेट की| अखिलेश ने विजय की पीठ ठोंकी|  पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद मुन्नू बबलू, एमएलसी असीम यादव, उर्मिला राजपूत व महेंद्र कटियार आदि ने विचार व्यक्त किये| संचालन पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया|
मंच पर बिगड़ी पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित की हालत 
जिस समय अखिलेश यादव मंच पर बोल रहे थे उसी समय अचानक पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित की हालत बिगड़ गयी| उन्हें मंच से ही उल्टी होनें लगीं| जिसके बाद उन्हें मंच के किनारे बैठाया गया|