गणतंत्र दिवस पर सेन्ट्रल जेल के 116 बंदियों को रिहाई की आस!

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) विभिन्न आपराधिक मामलों में सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे कैदियों में नई आस जगी है। उन्हें भी एक आशा की किरण दिख रही है कि सजा अवधि के पहले ही उन्हें भी कारागार से मुक्ति मिल सकती है। ऐसे में सजायाफ्ता बंदियों में एक नई उमंग देखने को मिल रही है। जेल प्रशासन ने रिहाई किये जाने से सम्बन्धित बंदियों की सूची शासन में पहले ही भेज दी थी| यदि आदेश आया तो गणतंत्र दिवस पर भेजी गयी सूची में चयनित बंदियों को आजाद हवा में साँस लेने का मौका मिल सकता है|
वैसे तो योगी सरकार नें पूर्व में ही सैकड़ों बंदियों को रिहा कर दिया था| जिससे जेल के भीतर से बंदियों की संख्या काफी कम हो गयी थी| बीते 28 दिसम्बर को डीजी जेल नें सेन्ट्रल जेल आकर बताया था कि सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ से सजायाफ्ता 116 बंदियों की रिहाई पर विचार किया जायेगा| जिनकी पत्रावली जेल मुख्यालय में पंहुच चुकी है| जिससे कयास लगाये जा रहे है कि यदि जेल मुख्यालय से फरमान आ गया तो भेजी गयी सूची के चयनित बंदियों को रिहाई मिल सकती है| जेल के भीतर बंद बंदियों को शासन के आदेश का बेसब्री से इंतजार है|
सेन्ट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचएसएम रिजवी नें जेएनआई को बताया कि शासन में 116 बंदियों की सूची भेजी गयी है| लेकिन अभी तक आदेश का इंतजार है| आदेश 26 जनवरी को आता है तो बंदी रिहा किये जायेंगे|